सिविल हॉस्पिटल जावरा की लेबोरेट्री को अत्याधुनिक बनाया जा रहा है। जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के प्रयासों से लगभग 50 लाख रु की जांच मशीने आई जिनके इंस्टालेशन का कार्य चल रहा है। इनमे बायो एनालाइजर मशीन है जिससे 48 प्रकार की जांच होगी। इसके अलावा सीबीसी मशीन में ब्लड सीबीसी की सभी जांचे होगी। इसके अलावा यूरिन एनालाइजर मशीन भी लगाई गई है।
सिविल हॉस्पिटल जावरा में लगभग 55 लाख रु की लागत से लगने वाली इन जांच मशीनों के आगामी एक पखवाड़े में लगने की संभावना है। एक करोड़ रु से अधिक की अत्याधुनिक जांच मशीनों के सिविल हॉस्पिटल जावरा में स्थापित होने के बाद मरीजो को बड़े नगरों व महानगरों जैसी जांच सुविधा मिल सकेगी। पैथालॉजी लेब में इन सुविधाओं की स्वीकृति दिए जाने पर विधायक डॉ. पांडेय ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।