आयुष ग्राम में उत्साह से मना गणतंत्र दिवस




देश की व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए हमारा संविधान सबसे बड़ा मार्गदर्शक है। हमारा दायित्व है कि हम संवैधानिक व्यवस्थाओं का पालन करते हुए अपने अधिकारो व कर्तव्यों का शुचिता और शिष्टता के साथ निर्वहन करें। भारत को महाशक्ति बनने से अब कोई भी ताकत रोक नहीं पाएगी।
यह विचार संस्था सरंक्षक डाॅ. राजेश शर्मा ने व्यक्त किए। वे डाॅ. एस.एम.शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउण्डेशन द्वारा संचालित तीनो चिकित्सा महाविद्यालयों एवं हाॅस्पिटल के संयुक्त गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह आयुष ग्राम,  बंजली  में आयोजित  हुआ।  इसमें  ट्रस्ट  संरक्षक  डाॅ. एम.बी.शर्मा, शिक्षाविद डाॅ. डी.एन.पचैरी, डाॅ. पी.एल.कागरा, प्राचार्य डाॅ. भरत पटेल एवं पूर्व प्राचार्य श्रीपती झा, मंचासीन थे। श्रीमती डाॅ. एम.बी.शर्मा ने ध्वजारोहण कर पर्व की शुभकामनाएं दी।
उन्होने कहा कि संविधान हममे अपने कार्य के प्रति पूर्ण निष्ठा का भाव जगाता है। अपने कार्य के प्रति जब तक निष्ठावान नहीं बनेगे, तब तक कोई भी प्रतिष्ठान, समाज और राष्ट्र उन्नत नहीं होगा। 71 वे गणतंत्र दिवस पर हम अपने कार्यक्षेत्र के प्रति जवाबदेही का भाव जाग्रत कर उन्नति में सहभागी बनने का संकल्प लेवे।
यहां डाॅ. पचैरी ने कहा आजादी को हमने कई बलिदान के बाद प्राप्त किया है। हमारा संविधान विश्व वंदनीय है। इसका मान-सम्मान हमारा दायित्व है। डाॅ. श्रीमती एम.बी.शर्मा ने गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा यह राष्ट्रीय पर्व राष्ट्रप्रेम का संदेश देता है। सरकार और समाज जब एक-दूसरे के पूरक बनकर कार्य करते है,तो चहुमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त होता है।
समारोह में डिस्ट्रीक्ट होम्योपैथी मेडिकल काॅलेज, पं. डाॅ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल, डाॅ. एम.बी.शर्मा नर्सिंग काॅलेज, एवं श्रद्धा हाॅस्पिटल के चिकित्सक, प्राचार्यगण, प्राध्यापक सहित छात्र-छात्राएं व गणमान्यजन  उपस्थित रहे।  कार्यक्रम  का संचालन  डाॅ. प्रकाश राजपुत ने किया।  आभार श्रीमती सबा खान ने माना।










 

 




 




 


 



 



Popular posts
राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने में मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिये प्रतिबद्ध : प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी
चित्र
रतलाम के साथ अब इंदौर के चिकित्सकों से भी ऑनलाइन टेलीमेडिसिन और टेलीकंसल्टेशन सुविधा
चित्र
जेवर पर आनिवार्य हालमार्क को लेकर देशभर के सर्राफा कारोबारियों की नींद उडी ,वाणिज्य मंत्री से तारीख को बढाने की मांग
चित्र
मप्र सराफा एसोसिएशन की प्रादेशिक संघर्ष समिति का गठन
चित्र
प्रदेश मे 22 हजार 670 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पुनः प्रारंभ - मुख्यमंत्री श्री चौहान
चित्र